-->
मेदिनीनगर में राजनाथ सिंह की सास का निधन

मेदिनीनगर में राजनाथ सिंह की सास का निधन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सास समुंद्री देवी का रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे निधन हो गया। मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब 93 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही आवास पर शोक संवेदना जताने के लिए भाजपा नेताओं, मुहल्ले के लोगों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। वे मूलत: गढ़वा के रमना प्रखंड के रहने वाली थीं। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। वे महाशिवरात्रि के दिन से बीमार चल रही थीं।
समुंद्री देवी को श्रद्धांजलि देने को उमड़ी भीड़
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के केंद्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की सास समुंद्री देवी के निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है। समुंद्री देवी के पुत्र अशोक कुमार सिंह उर्फ ददन सहित परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए शुभचिंतकों सहित भाजपा नेताओं का जमावड़ा आवास पर लगा हुआ है। पलामू जिला बीससूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह आवश्यक तैयारी में सहयोग करने में जुटे हैं। सांसद वीडी राम, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह भी निधन की सूचना मिलने पर आवास पर जाकर गहरी संवेदना व्यक्त की। करीब ढाई महीने से गंभीर रूप से बीमार और बेड पर ही रह रही समुंद्री देवी का घर पर ही इलाज चल रहा था। दामाद सह भाजपा के केंद्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह हाल ही पलामू दौरे पर आकर अपनी बीमार सास से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा था।
शाम में विधायक राधाकृष्ण किशोर भी आवास पर पहुंचकर दिवंगत समुंद्री देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। 2014 में जब राजनाथ सिंह गृहमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब टीवी देखते हुए समुंद्री देवी की आंखें चमक उठी थी। पुत्र अशोक सिंह के अनुसार रविवार की रात दस बजे पार्थिव शरीर बनारस के लिए रवाना होगा।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4