-->
सिन्दरी में व्याप्त जल संकट एवं स्थानीय को रोजगार के मुद्दे पर हर्ल प्रबन्धन से वार्ता ।

सिन्दरी में व्याप्त जल संकट एवं स्थानीय को रोजगार के मुद्दे पर हर्ल प्रबन्धन से वार्ता ।

रवि फिलिप्स (ब्यूरो प्रमुख धनबाद)

सिन्दरी नगर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक के नेतृत्व में हर्ल के समूह महाप्रबंधक कामेश्वर झा से मिला जिसमे चंदनकियारी के माननीय विधायक अमर कुमार बाउरी जी तथा सिन्दरी के माननीय विधायक इंद्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी शामिल थीं।

         हर्ल के समूह महाप्रबंधक कामेश्वर झा ने दोनों नेताओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

        प्रतिनिधिमंडल ने सिन्दरी में व्याप्त जल संकट एवं स्थानीय को रोजगार के मुद्दे पर हर्ल प्रबन्धन से वार्ता की।

      माननीय विधायक एवं श्रीमती तारा देवी को हर्ल के समूह महाप्रबंधक कामेश्वर झा ने बताया कि सिन्दरी में व्याप्त जल संकट का स्थाई समाधान किया जा रहा है।बहुत जल्द सिन्दरी के लोगों को प्रत्येक दिन पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

      माननीय विधायक अमर कुमार बाउरी जी ने समूह महाप्रबंधक से जानना चाहा कि निर्माणाधीन कारखाने में कार्य कर रहे मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी क्यों नही दी जाती है, इस पर समूह महाप्रबंधक ने कहा कि जो भी मजदूर  कम वेतन मिलने की शिकायत करते हैं उनके समस्या का निराकरण किया जाता है।

         स्थानीय को रोजगार के मुद्दे पर हर्ल प्रबन्धन ने बताया कि राज्य सरकार की जो भी गाइडलाइंस होगी उसका पालन किया जाएगा।

        प्रतिनिधिमंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव हारी एससी मोर्चा के प्रदेश संयोजक एससी मोर्चा नीति एवं शोध के प्रदेश संयोजक समीर बाउरी सिन्दरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशांत महतो महिला मोर्चा  नगर के अध्यक्ष अनीमा सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Posts

0 Response to "सिन्दरी में व्याप्त जल संकट एवं स्थानीय को रोजगार के मुद्दे पर हर्ल प्रबन्धन से वार्ता ।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4