28 अगस्त को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का होगा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत,,,29 अगस्त को धनबाद विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन न्यू टाउन हॉल में होगा
बुधवार, 9 अगस्त 2023
Comment
धनबाद:नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अपने प्रदेश व्यापी विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम के तहत धनबाद महानगर के प्रथम आगमन के अवसर पर धनबाद विधानसभा में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
इसी निमित्त बुधवार को धनबाद विधायक राज्य सिन्हा के आवासीय कार्यालय में धनबाद विधानसभा के जिला पदाधिकारियों मंडल के अध्यक्षों व महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें यह सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी 29 अगस्त को धनबाद विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय न्यू टाउन हॉल में होगा।आगामी 28 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का धनबाद महानगर द्वारा भुईफोड़ मंदिर के समक्ष सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम जनों के द्वारा स्वागत व हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन की सूचना से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह व उमंग व्याप्त हो गया है। पुरे शहर को झंडा, बैनर व तोरण द्वार से पाट दिया जाएगा।विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश हेमंत सरकार की विफलता को झेलने के लिए अभिशप्त है। ऐसी अराजक व असफल सरकार के खिलाफ पूरा प्रदेश भाजपा को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि अब जनता सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के मूड में है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हर हाल में झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनेगी तभी प्रदेश का समग्र विकास होगा।बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी 23 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 14 अगस्त को पाकिस्तान के विभाजन के काला अध्याय को विभीषिका दिवस के तौर पर काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आजादी के पर्व 15 अगस्त को हर घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का भी अपील किया गया।मौके पर मानस प्रसून, संजय झा, महेंद्र शर्मा, निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल, मौसम सिंह, विकाश मिश्रा, आनंद खंडेलवाल, सोनू सिंह, सुमन सिंह, उमेश सिंह, सन्नी रवानी, राजा राम दत्ता, रिंकू सिन्हा, रितेश बहादुर सिंह, दीपक झा, गुड्डू वर्मा, बबलू सिंह, पप्पू शर्मा, महेंद्र बरनवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0 Response to "28 अगस्त को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का होगा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत,,,29 अगस्त को धनबाद विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन न्यू टाउन हॉल में होगा"
एक टिप्पणी भेजें