झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान नाजु सिंह के नेतृत्व में मोन्हरटार आदिवासी टोला में आयोजन
शुक्रवार, 28 मार्च 2025
Comment
सिंदरी:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सदस्यता अभियान के तहत, वार्ड नंबर 53 के माजी बस्ती मोन्हारतार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व नाजु सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पार्टी के संयोजक मंडली सदस्य सह सिंदरी नगर प्रभारी रामू मंडल ने कहा, "झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से गरीबों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई लड़ती आई है। हमारा उद्देश्य समाज के हर तबके को न्याय दिलाना है, और इसी भावना के साथ हम यह सदस्यता अभियान चला रहे हैं पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झामुमो हमेशा जनता की भलाई के लिए काम करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर झामुमो को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से उपस्थित थे जगदीश हसदा, रोहित मंडल, सोनू खान, सुरेश मंडल, उमाशंकर सिंह, मंगल हसदा, रवि टुडू, लिलमणि देवी, चांदनी देवी,सोनी हसदा, आदि सम्मिलित थे
0 Response to "झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान नाजु सिंह के नेतृत्व में मोन्हरटार आदिवासी टोला में आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें