राम भक्त सेवा दल के पाकुड़ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अमित सिंह को बनाया गया हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष
मंगलवार, 27 मई 2025
Comment
पाकुड़ : रामभक्त सेवा दल संगठन के जिला अध्यक्ष रतन भगत जी के नेतृत्व में पाकुड़ जिले में संगठन के मजबूती को लेकर एक अहम बैठक किया गया।जिसमें कई निर्णय के साथ साथ मुख्य रूप से संगठन के मजबूती के लिए हिरणपुर प्रखंड के संगठन विस्तार के लिए अमित सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सनातन के प्रति आस्था एवं धर्म- कर्म में सक्रिय अमित सिंह ने राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की सदस्यता ग्रहण किया। उन्हेंने हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के जिला अध्यक्ष के साथ साथ तमाम अधिकारियों का धन्यवाद किया एवं संगठन के मजबूती के लिए हर संभव सक्रियता से कार्य करने की बात कही।साथ ही अमन सिंह ने कहा "संगठन के तरफ से इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक धन्यवाद। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी की बात है कि राम भक्त सेवा दल की ओर से मुझे प्रखंड अध्यक्ष, हिरणपुर (पाकुड़) के रूप में यह दायित्व सौंपा गया है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा में समर्पित रहूंगा और इसे और अधिक सशक्त बनाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।"
वहीं मौके पर इस बात की जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष रतन भगत ने बताया की अमित सिंह पूर्व से ही संगठन से जुड़े हुए थे एवं उनके कार्य कुशलता को देखते हुए उनको हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष,(पाकुड़) मनोनीत किया गया है। वहीं मौके पर संगठन के कई अधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद थे।
0 Response to "राम भक्त सेवा दल के पाकुड़ जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अमित सिंह को बनाया गया हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष"
एक टिप्पणी भेजें