
लोपोंग टांडी में विश्व महिला दिवस पखवाड़ा का आयोजन
सोमवार, 20 मार्च 2023
Comment
भानुमित्र संवाददाता हज़ारीबाग।
हज़ारीबाग चरही थाना क्ष्रेत्र के लोपोंग टंडी में झारखंड आदिवासी दलित मंच के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अंबिका हेम्ब्रोम व विशिष्ट अतिथि मिना मरांडी ,सुनीता मुर्मू , थे सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलित कर किया गया . मौके पर रंगारंग कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . प्रतियोगिता में सुई रेस ,बोतल रेस ,पतल सिलाई ,चावल चुनना,बतख रेस ,बंब ब्लास्ट ,कुर्सी रेस सहित अन्य प्रतिस्पर्धा शामिल है
खेल कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया . अम्बिका देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए आगे आने की जरूरत है इस अवसर पर झारखंड आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हांसदा , कलिस्ता सोरेन ,मरियम सोरेन ,सरिता मरांडी ,देवंती बास्के ,फूलो सोरेन, मतियो मुर्मू , गुमिलाल मुर्मू ,मिहीलाल मुर्मू ,सुखदेव मुर्मू ,राजू हांसदा ,अनिल मुर्मू ,मनोज मुर्मू ,जियाराम मुर्मू ,फुलमनी हेम्ब्रम, मीना मरांडी ,जुबेल हांसदा ,राजू हांसदा ,बिनोद मुर्मू ,लालो सोरेन, बिनोद मरांडी ,चेतलाल मुर्मू ,छोटेलाल मुर्मू ,अमित बेसरा ,संजय सोरेन ,मन्नू मुर्मू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे
0 Response to "लोपोंग टांडी में विश्व महिला दिवस पखवाड़ा का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें