
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ को हड़ताल समाप्ति के लिए विभाग घुमा रही है गोल गोल - प्रदेश अध्यक्ष
बुधवार, 11 जनवरी 2023
Comment
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ को हड़ताल समाप्ति के लिए विभाग सिर्फ गोल गोल घूमाने वाला कार्य कर रही है। संघ 4 सूत्री मांगों को लेकर 31 दिनों से पीआरपी, बीएपी कड़ाके ठंड में धरने प्रदर्शन पर डंटे हुए है। उक्त बातें राज्य अध्यक्ष मुन्ना कापरी बताते है कि हमारी चार सूत्री मांगों को लेकर सभी पीआरपी, बीएपी 31 दिनों से धरने पर बैठे हुए है ऐसे में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य परिचालन पदाधिकारी के द्वारा 10/01/2023 को एक पत्र निर्गत किया गया है।
पत्रांक JSLPS/061/22-23 जिसमे हमारे चार सूत्री मांगों के ऊपर बिना जिक्र और पूरा किए बिना पुनः सभी पीआरपी, बीएपी संकुल संगठन में जॉइन करने का निर्देश देकर धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए निर्गत दिया गया है। जिससे प्रदेश के पीआरपी, बीएपी और आक्रोश में है। आगे बतातें है कि यह पत्र के माध्यम से पीआरपी, बीएपी को गोल गोल घुमाने का काम किया जा रहा है इस पत्र के आलोक में जावेद खान के अध्यक्षता में राज्य के कार्यकारिणी का बैठक किया गया जिसमें सभी ज़िलें के पदाधिकारी ने पत्र का बहिष्कार करते हुए धरने प्रदर्शन को जारी रखने पर मंजूरी दिया गया जब तक झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के पीआरपी, बीएपी का मांग पूरा नही होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया और सभी ज़िला अपना अपना सहमति प्रदान किये। मौके पर प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नारायण महतो, प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋचा देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी कार्तिक साहू, दीपक कुमार सभी जिला का पदाधिकारी सहित पीआरपी, बीएपी उपस्थित हुए।
0 Response to "झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ को हड़ताल समाप्ति के लिए विभाग घुमा रही है गोल गोल - प्रदेश अध्यक्ष"
एक टिप्पणी भेजें