-->
रसोईया धमना टोल प्लाजा कर्मचारी को दो माह से नही मिला वेतन

रसोईया धमना टोल प्लाजा कर्मचारी को दो माह से नही मिला वेतन


भानुमित्र संवाददाता

हज़ारीबाग़ रसोईया धमना टोल प्लाजा कर्मचारी संघ सबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने मांग पत्र सौंपा।
दो माह से कर्मियों को नहीं मिला वेतन। टोल प्लाजा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री बृजेश कुमार , जिला अध्यक्ष नवीन सिन्हा , जिला महामंत्री नीरज सिंह के साथ  9 सूत्री मांग को लेकर टोल प्लाजा अधिकारी अनुराग पांडे के पास गए और मांग पत्र को सौपा। मांग पत्र में वेतन वृद्धि,वेतन पर्ची ,दुर्घटना चिकित्सा स्वास्थ्य नीति , बोनस, छुट्टी रात्रि ड्यूटी भत्ता भविश निधि, मेंस एवम आराम हेतु आवास, सहित सहित नौ मांगों को लिखित रूप से दिया गया। संघ के अध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि इसके पूर्व भी हम लोगों के द्वारा कंपनी को मांग पत्र दिया गया था परंतु उन्होंने किसी तरह का कोई सकारात्मक बातें नहीं की। आज हम लोगों ने अपने मांग पत्र को पुनः रहते हुए 10 दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया । यदि 10 दिनों के अंदर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो हम लोग मजबूरन आंदोलन पर उतारू होंगे जिसकी सारी जवाबदेही कंपनी के ऊपर होगी। मांगपत्र सौंपने वालों में अध्यक्ष रामचंद्र साव महामंत्री सतीश कुमार उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर सचिव  ओमप्रकाश विश्वकर्मा उप सचिव चंदन कुमार रजक कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उप कोषाध्यक्ष एमडी मासूम ,संजोजक आनंद सिंह,  गुंजन सिंह, बीरेंद्र साव,अयोध्या ठाकुर ,अमित सिंह सहित कई लोग सामिल थे।

Related Posts

0 Response to "रसोईया धमना टोल प्लाजा कर्मचारी को दो माह से नही मिला वेतन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4